
Deoghar: देवघर जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पहला मामला कुंडा थाना इलाके के रहने वाले एक युवक से इंस्टाग्राम पर मैसज भेज कर ऑफर में सामान दिलाने के नाम पर 36 हजार रूपये साइबर ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर पीड़ित कुंडा थाना क्षेत्र के चरकीपहड़ी निवासी राजकुमार ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि उसके इंस्टाग्राम पर मैसेज मिला जिसमें लिखा गया था की ऑफर में आपको सामना भेजा गया है जिसे एयरपोर्ट में रिसिव करना है। उक्त व्यक्ति द्वारा उसे पेमेंट के लिये स्कैनर भेजा गया। उक्त स्कैनर में उससे 15 बार में 36 हजार रूपये ले लिया गया। साइबर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।
दूसरा मामला जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र से आया है। जहां योगीडीह निवासी एक सहायक शिक्षक के बैंक खाता से यूपीआई के माध्यम से 63 हजार 316 रूपये की अवैध निकासी कर ली गई है। इसे लेकर पीड़ित शिक्षक दिवाकर प्रसाद राय ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।
कहा है कि वे आजतक न तो एटीएम, यूपीआई और न ही फोन पे का उपयोग किया है। 05 नवंबर को मारगोमुंडा के सिमरगढ़ा के पास मोबाइल खो गया था। इसे लेकर मारगोमुंडा थाना में शिकायत दिया था। कहा है कि उसके खोये हुए मोबाइल नंबर में यूपीआई लोड कर 05 नवंबर से 06 नंवबर के बीच 63316 रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी। शिकायत लेकर साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गयी है।


