
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के डीटीओ कार्यालय के नजदिक स्थित बावर्ची रेस्टोरेंट के पास दिनदहाड़े बुलेट पर सवार चार बदमाशों ने टोटो से जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन छिनतई कर ली।

बदमाशों से भागने के क्रम महिला के पति के विरोध करने के दौरान बदमाशों की बुलेट बाइक संख्या जेएच 15ए 1950 गिर गया। उपरांत चारो अज्ञात बदमाश दौड़कर भाग गये और कुछ दूर जाने के बाद अन्य बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। इसे लेकर चांदनी चौक निवासी मिस्टी भारद्वाज ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि शुक्रवार की शाम को 04 बजे के आसपास पति के साथ टोटो से स्मार्ट बाजार से घर जा रही थी। उसी दौरान बावर्ची रेस्टोरेंट के पास बुलेट बाइक पर सवार चार युवक टोटो चालक को रोक- टोक करने लगा और टोटो खाली करने को कहने लगा। उसके पति मनिष झा ने जब विरोध किया तो एक युवक ने गले से सोने की चेन छिन लिया। उसी दौरान नोक झोंक में बुलेट बाइक वहीं गिर गया उपरांत वे सभी कुछ दूर पैदल ही भागे उसके बाद दूसरी बाइक पर सवार होकर फरार हो गये।
बुलेट बाइक को नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इधर नगर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है।


