
Deoghar: देवघर के नए एसपी कर रूप में 2011 बेच के आईपीएस अंबर लकड़ा ने मंगलवार को चार्ज ले लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी अंबर लकड़ा ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग और बेहतर विधि व्यवस्था देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

कहा कि पहले चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बैठक करेंगे। कहा कि दो सप्ताह बाद विधानसभा चुनाव होना है इसे लेकर जिले के पुलिस पदाधिकारियो के साथ कर शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर बैठक किया जायेगा। साथ ही छठ पर्व शुरू हो गया है जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया जा रहा है ताकि तालाब और नदी के छठ घाटों पर पर्व करने वाली व्रतियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सभी छठ घाट पर पुलिस पेट्रोलिंग कि व्यवस्था कि जाएगी।

जनता के लिए रहेंगे उपलब्ध
नए एसपी ने कहा कि जनता के समस्याओं के समाधान पर विशेष नजर रहेगी। कहा की जिला मुख्यालय में उनकी समस्या सुनी ही जाएंगी थाना स्तर भी पर समस्याओं को हल किया जायेगा।
पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
देवघर एसपी अंबर लकड़ा ने पदभार ग्रहण करते ही जिले के एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी के साथ बैठक की। पहले दिन ही उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारी को संदेश दिया कि आमजनों की बात को धैर्य के साथ सुने और उसका त्वरित निदान करें। जनता को किसी भी परिस्थिति में परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखें। मौके पर सदर एसडीपोओ अशोक कुमार सिंह, मधुपुर एसडीपीओ सतेन्द्र प्रसाद, सारठ एसडीपीओ, साइबर डीएसपी राजा मित्रा, मंदिर थाना प्रभारी दीपक कुमार, साइबर थाना प्रभारी केएन सिंह, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार, कुंडा थाना प्रभारी विकास पासवान, जसीडीह थाना प्रभारी रवि ठाकुर, देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, बूढाई थाना प्रभारी अशोक कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेमरंजन कुमार, सारवां थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती, चितरा थाना प्रभारी संतोष कुमार, रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


