
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने छेड़खानी को लेकर मामला दर्ज कराया है। मामले में बंपास टाउन निवासी विष्णु कांत झा को आरोपी बनाया। नगर थाना पुलिस ने आरोपी विष्णुकांत झा को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने कहा है कि उसके घर पर नवान पर्व का आयोजन होने वाला था। वह बाथरूम जा रही थी। अचानक एक व्यक्ति उसके घर के अंदर आया और दुपट्टा खींच कर गिराने का प्रयास किया उसका मुंह ढका था। उसने मुड़कर उसके चेहरे का नकाब खिंचा तो देखा की विष्णुकान्त झा है। उसने चिल्लाया तब आसपास के लोग जुटे उसी दौरान भागने के क्रम में विष्णुकांत उसके घर में गिर गया।

महिला ने कहा है की गलत नियत से विष्णुकांत झा ने उसके साथ छेड़छाड़ किया। नगर पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। वहीं इसे लेकर एक अन्य मामला दर्ज किया गया है। यह मामला एक महिला ने दर्ज कराया है। कहा है कि विष्णुकांत झा उससे मिलने आये थे।
उसी दौरान पंकज पंडित, सरोज पंडित मेरे साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने लगे। विष्णुकांत झा जब उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी जान मारने की नियत से मारपीट कर घायल कर दिया।


