
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके के टाभाघाट स्थित कब्रिस्तान के समीप झाड़ी से पुलिस ने लगभग 24 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। महिला की हत्या गर्दन रेत कर की गई है, वही दोनों आंख को भी फोड़ दिया गया है।

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह गांव वालों ने जब शव को देखा तो इसकी जानकारी जसीडीह पुलिस को दी। सूचना मिलती ही जसीडीह थाना प्रभारी रवि ठाकुर सदल बल घटनास्थल पहुंचे। उपरांत शव को झाड़ी से बाहर निकल गया। तब पता चला कि महिला का गर्दन रेत कर हत्या की गई है।

इतना ही नहीं उसके दोनों आँख को भी फोड़ दिया गया। जसीडीह पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


