
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के जसीडीह – आसनसोल रेलखंड पर कुमड़ाबाद रोहिणी स्टेशन के पोल संख्या 317/16 के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम बबलू कापरी है जो केवट टोला रोहणी का रहने वाला है।

मृतक तालाब से मछली मारकर कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ के पास बेचने का काम करता था। परिजनो ने बताया कि उसकी अपनी पत्नी से हमेशा विवाद होते रहता था। बताया कि उसे दो बेटा और एक बेटी है। पत्नी ने एक बेटे को पति से बिना सलाह मशवरा किये अपनी बहन को दे दिया था। उसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था।

पत्नी उसकी बासुकीनाथ में रहकर माला, फोटो बेचने का काम करती है। मृतक कुछ दिनों से अकेले ही अपने घर में रह रहा था। बताया जाता है कि अवसाद में आकर उसने गुरुवार अहले सुबह ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही जसीडीह थाना के एसआई संतोष कुमार मंडल, एसआई दिनेश कुमार राय सदल बल घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


