
Deoghar: देवघर जिले की कुंडा पुलिस ने लगभग 24 वर्ष से फरार चल रहे डकैती कांड के लाल वारंटी सहित दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जेल गये डकैती कांड का लाल वारंटी का नाम मकू मिंया है जो कुंडा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर का रहने वाला है।

वहीं लगभग 6 वर्ष से फरार चल रहे मारपीट का वारंटी कोड़ाडीह निवासी ब्रह्मदेव मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


