
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर जसीडीह थाना इलाके में छापेमारी कर दो साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये साइबर अपराधियों में चंदन कुमार दास साकिन फुलचुआं थाना सारठ वर्तमान पता कोठिया जसीडीह, बिलास मंडल साकिन राजाआगर थाना मारगोमंुडा के नाम शामिल है।

बताया जाता है कि साइबर थाना पुलिस को सूचना मिली थी की जसीडीह थाना क्षेत्र के फुटाबांध जंगल में कुछ साइबर अपराधी जुटे हैं और साइबर अपराध को अंजाम देने में लगे हैं। छापेमारी के लिये एक टीम का गठन किया गया जिसमें साइबर थाना के पुनि सुकांत त्रिपाठी, पुअनि अजय कुमार तथा जसीडीह थाना प्रभारी पुनि रवि ठाकुर सहित पुलिस जवान को शामिल किया गया।

टीम द्वारा छापेमारी कर दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों के पास से मिले मोबाइल में साइबर अपराध से संबधित प्रतिबिम्ब एप में अपलोड किया गया नंबर पाया गया। पुलिस बरामद मोबाइल की जांच में जुट गयी है। जेल गये साइबर आरोपित आम लोगों को फर्जी बैंक पदाधिकारी, कस्टमर केयर पदाधिकारी एवं क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी बनकर ठगी का कार्य करते थे।



