
Ranchi: कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी दी गई थी। ये धमकी उन्हें झारखंड से दी गई थी।

गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

संदेश भेजने वाले ने दावा किया, “इसे हल्के में न लें, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगी।”
मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। जांच शुरू होने के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस को कुछ दिन बाद उसी व्हाट्सएप नंबर से एक और मैसेज मिला जिसमें धमकी देने वाले ने माफी मांगी, मैसेज भेजने वाले ने कहा कि यह मैसेज गलती से भेजा गया था।
अब मुंबई पुलिस को मैसेज भेजने वाले की लोकेशन झारखंड में मिली है। आगे की जांच जारी है।
सूचना है, कि मुंबई पुलिस की एक टीम झारखंड आकर मामले की जांच करने जा रही है।


