
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारी बस स्टैंड के पास मंगलवार देर रात को दो बदमाशों ने टोटो चालक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर हाथ पैर बांध कर झाड़ी में फेंक दिया और टोटो की छिनताई कर फरार हो गए। घायल टोटो चालक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल टोटो चालक का नाम चतुर दास है जो रिखिया थाना क्षेत्र के गौरीगंज का रहने वाला है। घायल चतुरदास ने बताया कि वह टोटो चलाता है। मंगलवार लगभग 12 रात्रि में नगर थाना स्टेडियम के पास दो युवक टोटो पर बैठकर बाघमारा बस स्टैंड जाने के लिए जिद करने लगा। जिसको छोड़ने के लिए गया। बताया कि टोटो छिनतई कर लोहे के रोड से मारपीट करना शुरू कर दिया। उपरांत उसका हाथ पैर बांधकर झाड़ी में फेंक दिया और टोटो लेकर घटना स्थल से फरार हो गया।

बताया कि किसी तरह हाथ पैर का बंधन खोल कर वहां से निकला। उपरांत घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


