
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार मॉल के निकट से आठ अक्टूबर को दोपहर बाद 2 बजे के करीब लगायी गयी बाइक की चोरो ने चोरी कर ली।

इस मामले में पीड़ित जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित घोघाडीह गांव दिलीप कुमार झा ने नगर थाना को दिये गये लिखित आवेदन में कहा है कि उक्त समय पर वे अपने वाहन संख्या जे एच 15 ए ए / 1325 को पार्किंग कर स्मार्ट बाजार में शॉपिंग करने गये थे।

जब वापस लौटे तो उक्त पार्किंग स्थल से बाइक गायब था। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।
।


