
Deoghar: दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित कुरमा हाट के पास बाइक और चार चक्का वाहन में टक्कर हो गयी। इस घटना में बाप-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गये।

दोनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल मधुडींंडा गांव निवासी छेदी राउत ने बताया कि वह वह अपनी बेटी मनोरमा देवी को लेकर बाइक से दुमका कोर्ट जा रहे थे। उसी दौरान कुरमा हाट के पास चार चक्का वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी स्थानीय को दे दी गयी है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


