
Deoghar: अलग अलग हुए सड़क हादसों में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया गया कि एक घटना में गोड्डा जिला निवासी सुरेश कुमार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था।

उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां पहुंचने पर डाक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

वहीं एक अन्य हादसे में देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ला निवासी युवक काजल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।


