
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों सोने की चेन की छिनतई की घटना फिर बढ़ गयी है। पिछले दो दिनों में थाना क्षेत्र के अलग- अलग इलाके से दो महिला से सोने की चेन की छिनतई कर ली गयी।

बरमसिया के कुमूदनी घोष रोड के पास दो दिन पूर्व शाम को राह चलते एक महिला की सोने की चेन की छिनतई कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गये। इसे लेकर अम्बेडकर नगर बरमसिया निवासी शशि भूषण ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

नगर पुलिस इस मामले की अभी जांच ही कर रही थी कि बाइक सवार छिनतई करने वाले बदमशों ने 03 अक्टूबर की सुबह श्रीकांत रोड बेलाबगान के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई कर फरार हो गये।
पीड़ित महिला प्रेमतारा ने बताया कि वह पति मनोज कुमार साह के मॉर्निंग वॉक करके वापस घर लौट रही थी। उसी दौरान घर के करीब ही बाइक सवार दो बदमाश आया और गले से चेन खिंच कर फरार हो गया।
नगर पुलिस मामले को लेकर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गयी है।


