
Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के आस्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में मुस्तविक अंसारी, कलीम अंसारी और एक अन्य शामिल है। बताया जा रहा कि उक्त तीनों अपनी जमीन पर कुछ काम करवा रहे थे। इसी दौरान विपक्ष के लोगों ने हरवे/हथियार से हमला कर दिया। इसमें तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। जमीन को लेकर विपक्षियों से तीनों का लंबे समय से भी विवाद चला आ रहा है। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है।

इधर, जमीन विवाद की दूसरी घटना पालोजोरी थाना क्षेत्र के सालजोर गांव की है। जहां जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
घायल सुजीत कुमार ने बताया कि वह घर में पढ़ाई कर रहा था तभी गोतिया के लोग घर के अंदर घुस आए और मारपीट करना शुरू कर दिया। घर में कोई नहीं था। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और मामले को शांत कराया।
घायल को इलाज के लिए स्थानीय सीएससी से देवघर सदर अस्पताल रेफर दिया गया है। विपक्षियों से युवक के परिवार का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
दोनो मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।



