
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक स्थित तीन नंबर फाडी के पास तीन उचक्कों ने एक बाइक सवार से करीब 16 हजार रूपये नकद की छिनताई कर ली। छिनतई के क्रम में एक युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिससे नगर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

छिनतई के शिकार हुए पीड़ित सोनारायथाढ़ी निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि वह देवघर बाजार बच्चे एवं परिवार का कपड़ा खरीदने बाइक से आया था। उसी दौरान बाजला चौक स्थित तीन नंबर फांडी के पास तीन युवक आया और एक ने गाड़ी में धक्का देकर रोक दिया और दूसरे ने पैर पकड़ लिया तीसरे ने जबरन पॉकेट में रखे 16 हजार 900 रुपया निकाल लिया।

इधर नगर पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी है।


