
Deoghar: प्रेम प्रसंग में भागलपुर शहरी क्षेत्र से फरार हुए प्रेमी युगल को देवघर के कुंडा थाना के कटिया इलाके से बरामद किया गया। बताया जाता है कि दोनों ने बाबा मंदिर में शादी की कर लिया है। प्रेमी युगल दोनों बालिग है।

बताया जाता है कि दोनों के बीच लगभग एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक भागलपुर में फास्ट फूड दुकान चलाने का कार्य करता है। युवती उसके दुकान में हमेशा आती रहती थी। उसी क्रम में दोनों के बीच प्यार हो गया। युवक का नाम मोहित कुमार दास है जो भागलपुर जिला के ईशाखचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर 12 का रहने वाला है।

बताया जाता है कि दोनों 4 सितंबर को ही भागलपुर से भागकर देवघर पहुंचे थे। उपरांत युवक अपनी प्रेमिका के साथ कुंडा थाना क्षेत्र के कटीया मोहल्ला स्थित अपने मौसी के घर के बगल में किराये के मकान में रह रहा था। बताया जाता है कि 5 सितंबर को ही दोनों ने बाबा मंदिर में शादी कर ली थी। सोमवार को युवती के माता- पिता व अन्य परिवार के सदस्य खोजते हुए कुंडा स्थित कटीया पहुंचे और दोनों को ढुंढ निकाला।
बताया जाता है कि लड़की के परिजन के पहुंचते ही युवक के साथ नोंकझोंक भी हुआ। इसकी जानकारी कुंडा पुलिस को मिलते ही वहां पहुंची। युवती के परिजनों द्वारा इसे लेकर भागलपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। सोमवार की शाम को भागलपुर पुलिस कुंडा थाना पहुंची और युवक युवती को अपने साथ लेकर चली गयी।


