
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना पुलिस ने जान मारने के नियत से गोली चालने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के पास एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वहीं एक बाइक भी जब्त किया गया है।

जेल गये आरोपी का नाम राजू कुमार महथा उर्फ राजा चौधरी और सिट्टू कुमार साकिन बरमसिया थाना नगर, अमन कुमार यादव साकिन बलथर थाना देवीपुर के नाम शामिल हैं

। बताते चलें कि 11 सितंबर को देवीपुर थाना क्षेत्र के गिधैया निवासी अमर कुमार यादव ने गाली- गलौज करने एवं जान मारने की धमकी देते ही फायरिंग करने को लेकर मामला दर्ज कराया था। मामले में आठ को नामजद एवं अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया था। जिसमें राज चौधरी, राहुल चौधरी, सुशांत यादव, तीनो थाना नगर साकिन बरमसिया, दीपक दास, अजय कुमार दोनों साकिन गिधैया, अभिमन्यू कुमार यादव साकिन पांडूरायडीह, कुंदन यादव साकिन सिरसिया और अभिषेक दास साकिन कोकहारा थाना देवीपुर को आरोपी बनाया था।
देवीपुर पुलिस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिये छापेमारी में जुट गयी है।



