
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने पथरौल और पथरड्डा थाना इलाके से 06 साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। इन ठगों के पास से बरामद मोबाईल में साइबर क्राइम का कूल 26 लिंक मिला है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

जेल गए सभी साइबर अपराधी फर्जी एयरटेल पैमेंट बैंक पदाधिकारी बनाकर उपभोक्ताओं को झांसी में लेकर एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक क्रेडिट बंद कर आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू करने के नाम पर ठगी करते थे।

ये गए जेल
जेल गए साइबर अपराधियों में अरुण कुमार,भूमेश दास, विलास दास ग्राम कुरमीडीह, ज्योतिन दास गोविंदपुर थाना पथरौल, रमेश कुमार, रामदेव कुमार ग्राम घाघरा थाना सारठ ओपी पथरड्डा का रहने वाला है। इन सबों के पास से 06 मोबाइल और 05 सिम बरामद किया गया है।


