
Deoghar: विश्वनाथधाम से बाबा बैद्यनाथधाम का रिश्ता और भी मजबूत होने जा रहा है। बैद्यनाथ धाम यानी देवघर से विश्वनाथधाम यानी वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 15 सितंबर से होने जा रही है। जिसके बाद देवघर से मात्र सात घंटे 10 मिनट में वाराणसी तक का सफर यात्री पूरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर से ऑनलाइन देवघर – वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे। जिसकी तैयारी को लेकर स्थानीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बैद्यनाथ धाम स्टेशन का निरीक्षण किया। मौके पर रेलवे अधिकारी भी मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक बैद्यनाथधाम स्टेशन से वाराणसी जंक्शन के बीच की 457 किमी. दूरी पूरा करने में वंदे भारत एक्सप्रेस का चार रेलवे स्टेशन पर वाणिज्यिक (जिस स्टेशन से यात्री चढ़ते और उतरते हैं) ठहराव होगा।
वाराणसी स्टेशन से खुलकर ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), गया जंक्शन, नवादा, जसीडीह जंक्शन पर रुकते हुए बैद्यनाथधाम स्टेशन पहुंचेगी।

22499 बनकर देवघर से वाराणसी जायेगी वंदे भारत।

22500 बनकर वाराणसी से देवघर आएगी वंदे भारत।


