
Deoghar: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सोमवार को देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। प्रशासनिक भवन में तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया, जिसके बाद राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।

मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।

इस मौके पर उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी सागरी बराल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋत्विक श्रीवास्तव एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
इससे पहले पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत माननीय राज्यपाल महोदय देवघर एयरपोर्ट पहुँचे, जहां संथाल परगना आयुक्त लालचंद डाडेल, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर व पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुग के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।








