
Deoghar: जिले के सारठ थाना क्षेत्र के पिपरा गावं निवासी एक 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में चितरा थाना इलाके के दमगढ़ा जंगल में मंगलवार की देर रात पड़ा हुआ मिला। चितरा पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम दिनेश मांझी है जो सारठ थाना क्षेत्र के पिपरा गावं का रहने वाला है। पुलिस को दिये बयान मेंे मृतक के भाई उमेश मांझी ने हत्या कर साक्ष्य छुपान के लिये सड़क दुघर्टना का रूप देने का आरोप लगाया है। कहा है कि उसका मृतक भाई दिनेश मांझी बीते 8-10 वर्ष से चितरा स्थित एसबीआई बैंक में प्राइवेट में पियून का कार्य करता था। प्रतिदिन वह बाइक से आना-जाना करता था। 03 सितंबर कोे जब भाई शाम तक वापस नहीं लौटा उससे फोन पर संपर्क किया गया तो उसने बताया कि पानी पड़ रहा है इसी वजह से आज नहीं आएंगे। कहा है कि कुछ देर बाद पता चला कि सीएसपी संचालक आकाश कुमार के साथ होटल में खाना पीना कर रहा है।

कहा है कि रात 10 बजे के आसपास चितरा पुलिस द्वारा फोन कर सूचना दिया गया कि आपका भाई चितरा नारगी सड़क पर दमगढ़ा जंगल के पास सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ घटनास्थल के लिये निकले लेकिन रास्ते में ही चितरा पुलिस मिल गयी देखा की भाई को इलाज के लिये ले जाया जा रहा है। उपरांत उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा है कि उसके भाई की हत्या कर सड़क दुघर्टना का रूप देने का कार्य किया गया है। इधर सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


