
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनियां गावं में रविवार की देर रात को चोरी करते ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पहले जमकर पीटाई की उपरांत कुंडा पुलिस को सौंप दिया। कुंंडा पुलिस द्वारा मारपीट में घायल चोर का इलाज पहले सदर अस्पताल में कराया गया।

उसके बाद उससे कड़ाई से पुछताछ की गयी तो उसने चोरी करने के उपरांत सामानों को सारवां के ज्वेलरी दुकानदार के पास बेचने की बात कही। उपरांत कुंडा पुलिस ने सारवां थाना क्षेत्र से दो ज्वेलरी दुकानदार को हिरासत में लिया है और उससे पुछताछ करने में जुटी है। हांलाकि इस मामले में कुंडा पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है। सूत्रों की माने तो हिरासत में लिये गये दोनों दुकानदारों का ज्वेलरी दुकान सारवां में है।


