
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा पुलिस ने चोरी के बाइक एवं मोाबइल के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये चारो आरोपी बाइक चोरी के साथ- साथ मोबाइल की भी चोरी करते थे।

पुलिस मिडिया सेल के द्वारा दिये जानकारी के मुताबिक 26 अगस्त को कुंडा थाना में पदास्थापित पुअनि मो फखरूद्दीन सदलबल दिवा गश्ती पर थे। उसी क्रम में दुधनिया स्थित पक्की सड़क के पास पुलिस वाहन को देखते ही एक बिना नंबर के ग्लेमर बाइक पर सवार युवक भागने लगा। जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। जब उससे पुछताछ की गयी तो उसने अपना नाम मुन्ना शर्मा साकिन बंकाघाट थाना मुफ्फसिल जिला गोड्डा बताया। उससे जब बाइक के कागजात की मांग की गयी तो उसे प्रस्तुत नहीं कर सका। उपरांत उसे थाना लाकर सख्ती से पुछताछ की गयी तो उसने बताया कि बाइक उसने पथरौल इलाके से चोरी करने की बात कही। जांच के क्रम में उसके पॉकेट से 02 मोबाइल और एक मास्टर चाबी और दो अन्य चाबी बरामद किया गया। उसने चोरी को अंजाम देने में अपने अन्य साथियों का नाम बताया। उपरांत कुंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा थाना इलाके हवाई अड्डा के बगल में स्थित पहाड़पुर मैदान में छापेमारी कर तीन अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में आरोपियों के पास से एक चोरी का ग्लेमर बाइक, सात स्क्रीन टच मोबाइल और एक लिवेनो कंपनी का टैब बरामद किया गया है।

जेल गये आरोपी का नाम
चोरी के आरोप में जेल गये आरोपियों में मुन्ना शर्मा साकिन बंकाघाट थाना मुफ्फसिल जिला गोड्डा, दिनेश राणा साकिन चित्तोलोढ़िया थाना कुंडा, लक्ष्मण राणा साकिन सिरसिया, आरीफ शेख साकिन बारामजा दोनों थाना पथरौल जिला देवघर के नाम शामिल हैं।
टीम में थे शामिल
छापेमारी टीम में कुंडा थाना प्रभारी पुअनि विकास पासवान, सअनि सत्येन्द्र कुमार, सअनि अरविन्द कुमार, सअनि चुन्नू मंडल, आरक्षी डबलू राम रविदास, प्रवीण कुमार, विजय कुमार राय और प्रमेश्वर मंंडल शामिल थे।



