
Deoghar: देवघर जिले की कुंडा थाना पुलिस हिरासत में लेकर चार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए संदिगधों में दो कुंडा थाना क्षेत्र व दो पाथरोल ओपी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार चार संदिग्धों का संबंध मोटरसाइकिल चोरी से है। पुलिस ने चोरी गए चार बाइक भी बरामद किया है। हालांकि पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। संभवत: मामले को लेकर पुलिस मंगलवार को खुलासा कर सकती है। संदिग्धों से पूछताछ से कई अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। जिसके आधार पर पुलिस चोरी की वारदात में शामिल अन्य अपराधियों तक पहुंच सकती है। इसलिए मामले को लेकर पुलिस गोपनीयता बरत रही है।

बता दें कि हाल के दिनों में गृह चोरी सहित बाइक की चोरी की कई घटनाएं हुई है। घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी। जिसके आधार पर इन चारों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।


