
Pakur: पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित रविंद्र भवन में सांप्रदायिक सौहार्द का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिला। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने यहां हिंदू महिलाओं से राखी बंधवाई और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान इन लोगों ने तोहफे के रूप में अपनी इन बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा करने की शपथ भी ली।

समाजसेवी सह आजसू नेता अजहर इस्लाम ने रक्षाबंधन में दर्जनों बहनों से राखी बंधवाकर एक अनोखा संदेश दिया।

इस खास कार्यक्रम में शामिल हुए समाजसेवी सह आजसू नेता ने कहा कि रक्षाबंधन हम सभी आपसी प्रेम और धार्मिक सौहार्द में भरोसा रखते हैं और हम सभी को यह बताना चाहते हैं कि इंसानियत से बड़ा कोई भी धर्म नहीं होता है।



