
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक कांवरिया की मौत हो गई है। मृत कांवरिया की पहचान आसाम निवासी 45 वर्षीय तपन चक्रवर्ती के रूप में की गई है।

मौत हृदयघात से होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि मौत का स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि कांवरिया को घायल हालत में इलाज के लिए उसे 31 जुलाई को अस्पताल लाया गया था।

यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था। उसी क्रम में 01 अगस्त को 8:30 बजे कांवरिया की मौत हो गई है।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।



