
Deoghar: देवघर जिले के रहने वाली एक छात्रा से साइबर ठगों द्वारा इन्वेसमेंट के नाम पर 54 हजार 516 रूपये ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर देवघर कॉलेज के पास की छात्रा ने साइबर थाना में शिकायत दिया है।

बताया कि वह देवघर कॉलजे में बीए पार्ट वन की छात्रा है। उसे मोबाइल पर टेलिग्राम एप के माध्यम से एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। उसने उसे झांसे में लेकर मुनाफा दिलानें के नाम पर कई बार में लगभग 54516 हजार रूपये ट्रांसफर करा लिया। मुनाफा का रूपया जब समय पर नहीं लौटाया गया तो वह टेलिग्राम एप पर उससे संपर्क किया तो उसे और 17 हजार रूपये इन्वेस्ट करने को कहा गया। उपरांत उसे ठगी का अहसास हुआ। शिकायत लेकर साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गयी है।



