
Deoghar : श्रावणी मेला-2024 को लेकर मेला क्षेत्र के तीन बार रेस्टोरेंट व 34 शराब दुकानें 22 जुलाई से बंद रहेंगा। इसके लिए उत्पाद विभाग ने योजना तैयार कर ली है। जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग द्वारा तैयार योजना के अनुसार, श्रावणी मेले के दौरान 22 जुलाई से 19 अगस्त तक मेला क्षेत्र के 34 शराव दुकानें और तीन बार बंद रहेगा।
कौन-कौन शराब दुकानें रहेंगी बंद

निगम क्षेत्र अंतर्गत बसमता, बैजनाथपुर रोड, बाजार समिति, चकाई मोड़ से रेलवे ओवरब्रिज तक की दुकानें, चकाई मोड़ से जसीडीह पुराना सिनेमा हॉल के बीच की दुकान, जसीडीह हटिया से पगला बाबा रोड के बीच की दुकान, पगला बाबा रोड व हटिया रोड व एफसीआई के बीच की दुकान,

झौंसागढ़ी, मीना बाजार जलसार रोड, बरमसिया चौक, जटाही मोड़ से रामपुर चौक के बीच की दुकानें, महेशमारा, जमुनाजोर पुल से कुंडा मोड़ के बीच की दुकानें, टावर चौक से बीएलसी लेन की दुकानें, टावर चौक-बीएलसी लेन-बाजला चौक से बम्पास टाउन,
रेलवे स्टेशन से लेकर टावर चज्ञैक् की दुकाने, फब्वारा चज्ञैक की दुकान, बिजली ऑफिस , पटेल चज्ञैक् के पास की दुकान बंद रहेंगी।
वहीं बूलू बार बंधा रेंस्तरा, वैष्णवी वाहिनी माउंट लाइफ बार रेंस्तरा और इंपिरियल हाइट्स रेस्तरां एवं बार श्रावणी मेला के दौंरान बंद रहेगी। जिसका आदेश उत्पाद विभाग द्वारा कर दिया गया है।


