Deoghar : देवघर नगर थाना पुलिस ने मारपीट करने एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के उपरांत जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और मोबाइल बरामद किया है।

जेल गए आरोपी का नाम राजा सिंह राजपूत साकिन नंदन पहाड़ नगर थाना देवघर, नितीश झा उर्फ नितीश कुमार साकिन रतनपुर थाना गिधौर, कुंदन कुमार उर्फ कुंदन कुमार सिंह साकिन झींगोई थाना खैरा जिला जमुई के नाम शामिल है।

बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मुहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर के पास बीते सोमवार की देर रात करीब 2:45 बजे दो बाइक से पहुंचे पांच बदमाशों ने भुल्लु महथा के पुत्र को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया था व दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग करते हुए सभी भाग निकले थे। मामले में गुप्त सूचना पर नगर पुलिस ने जमुई जिला के गिधौर थाना इलाके से गिरफ्तार किया था।
बताते चलें कि घटना को लेकर भुल्लू महथा की शिकायत पर नगर थाना में पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
मामले में नंदन पहाड़ के समीप निवासी राजा सिंह राजपुत सहित नीतिश झा, शिवम राजपुत, साकेत विहार बरमसिया निवासी किशू व बिहार के जमुई निवासी कुंदन राणा उर्फ गुजर सिंह को आरोपित बनाया गया था।
इधर, घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची नगर पुलिस टीम ने तीन खोखा भी बरामद किया था। जानकारी हो कि पूर्व में भी आरोपितों के साथ पीड़ित का विवाद हुआ था।
उस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। उस केस को उठाने के दबाव में आरोपितों द्वारा पुनः घटना को अंजाम दिया गया था



