
Deoghar: गाड़ी बुक करने के नाम पर सेना के एक कर्मी से पांच हजार की ठगी कर ली गई है।

बताया जाता है कि करनीबाग देवान बाबा गली निवासी श्रीराम कुमार नागालैंड में कार्यरत है। उसे कुछ सामान कहीं ले जाना था। इसके लिए उसने आन लाइन गाड़ी के लिए पता किया। उसके बाद उसे एक कॉल आया। फिर गाड़ी बुक करने व बुकिंग के नाम पर उसे क्यू आर कोड भेजकर उससे पांच हजार की ठगी कर ली गई। ठगी के बारे में एहसास होने पर उक्त सैनिक ने साइबर थाने में आकर इसकी शिकायत की। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


