
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के कचहरी रोड स्थित एक डैकोरेर्टस के गोदाम में दिन दहाड़े चोरी करते दो चोर को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की उपरांत उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

जयशंकर डेकोरेर्टस के प्रोपराइटर कचहरी रोड निवासी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरूवार को दिनदहाड़े उसके गोदाम में चोरी करने दो चोर घूस गये थे। जानकारी मिलते ही वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। बताया की पिछले छह माह से उनके गोदाम में चोरी की घटना घट रही थी। चोरों द्वारा गोदाम के खिड़की का ग्रिल, गाड़ी का टायर, तार सहित अन्य सामान की चोरी किया गया है।

बताया कि पकड़े गये दोनों चोरों द्वारा ही गोदाम में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इधर नगर पुलिस दोनों ओरापितो को पकड़कर पुछताछ करने में जुटी है।


