
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने देवीपुर, जसीडीह, पथरअड्डा और करौं थाना इलाके में छापेमारी कर छह साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये सभी अपराधी फर्जी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड केवाइसी अपडेट के नाम पर उपभोक्ताओं को झांसा देकर ठगी का कार्य करते थे। पुलिस ने इनके पास एक चार पहिया वाहन, 4000 नकद, 10 मोबाइल, 20 सिमकार्ड, 08 एटीम बरामद किया है।

ये गये जेल
जेल गये साइबर अपराधियों में राजकुमार दास साकिन कानपुर रोहणी जसीडीह, लालू कुमार याद साकिन हथबाड़ी थाना देवीपुर, अजय दास ग्राम अम्बा नचनियां ओपी पथरड्डा सारठ, अर्जून कुमार मंडल साकिन करौं, जितेन्द्र सिंह ग्राम कमलकरडीह, बबलू रवानी ग्राम रानीडीह टोला नावाडीह तीनों थाना करौं के नाम शामिल हैं।


