
Deoghar: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिये रविवार देर रात को सदर अस्पताल लाया गया। जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को उसके शव को बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस द्वारा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक का नाम 35 वर्षीय दिलीप पंडित है। वह सिमावर्ती जमुई जिले के चन्द्रमंडी थाना इलाके का रहने वाला था। वह ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस को दिये बयान में उसकी पत्नि ने बिजली देवी ने कहा है कि पति ठेला से सिंमेट पहुंचाने का कार्य करता था। शनिवार को शाम के 7.30 बजे के आसपास वह ठेला लेकर घर वापस लौट रहा था। देवघर- चकाई मुख्यमार्ग पर सगदनियाडीह के पास ठेला खराब हो गया तो उसे बनाने लगा। उसी दौरान सगदनियाडीह निवासी उदय गोस्वामी अपनी बाइक लापरवाही एवं तेजगति से चलाते हुए उसे जोर दार धक्का मार दिया जिससे वह जख्मी होकर सड़क पर गिर गया।

बाद में दुबारा बाइक चालक द्वारा जान मारने की नियत से उसके छाती और पेट पर बाइक चलाते हुए भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा है कि घटना के बाद जब धक्का मारने वाले व्यक्ति से पुछने गयी तो वह गाली- गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दिया।


