
New Delhi: दुमका वालों की पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। मांग दुमका से कोयला ढुलाई बंद करने की। दुमका रेलवे स्टेशन के आसपास के लोग कोयला ढुलाई के कारण हो रही समस्या से परेशान थे। पिछले दिनों दुमका पटना ट्रेन उद्घाटन के दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के समक्ष लोगों ने अपनी समस्या रखी थी। जिसके बाद अब उनके समस्यायों को दूर करने का फैसला रेलवे ने ले लिया है।

निशिकांत दुबे ने बताया कि कोयला ढुलाई से रेलवे स्टेशन के आसपास के लोग डस्ट से बीमार हो रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने वादा किया था इस ढुलाई को हम हटा देंगे। हमने वादा पूरा किया अब ढुलाई दुमका से नहीं मदनपुर से होगी।

सांसद दुबे ने कहा “मैं जब दुमका पटना ट्रेन के उद्घाटन के लिए दुमका पहुँचा था तो दुमका के लोग काफ़ी उद्वेलित कोयला ढुलाई को लेकर थे। रेलवे स्टेशन के आस-पास के लोग कोयला डस्ट से बीमार हो रहे थे व सॉंस की समस्या बढ़ रही थी। मोदी गारंटी का वादा हमने किया था कि इस ढुलाई को हम हटा देंगे। वादा पूरा हुआ रेलवे ने 44 करोड़ रुपये मदनपुर के लिए जारी किया। कुछ दिनों में यह कोयला ढुलाई दुमका के बदले मदनपुर से होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार। भाजपा वोट की नहीं जनता के विश्वास की राजनीति करती है ।”


