
Deoghar: जैप-पांच में ट्रेनिंग (अधिष्ठान कोर्स) ले रहे देवघर जिला बल के हवलदार 56 वर्षीय रामजीत तिवारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक पलामू जिला के उटांरी थाना क्षेत्र के भादुमा के रहने वाले थे।

हवलदार के पुत्र शिव कुमार तिवारी ने बताया कि 10 जून से जैप-पांच में अधिष्ठान कोर्स कर रहे थे। उनके पिता पिछले 15-16 साल से मधुमेह रोग के मरीज थे। उनकी बीमारी का इलाज चल रहा था। 11 जून को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें ट्रेनिंग ले रहे अन्य साथियों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया। यहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा था।

इसके बाद उन्हें वापस सदर अस्पताल लाया जा रहा था। इसी क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंप दिया गया।



