
Deoghar: जिले के कुंडा थाना पुलिस ने जान मारने की नियत से मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल गये आरोपी का नाम कुणाल कुमार मंडल है जो थाना इलाके के कोरियासा का रहने वाला है।

बताते चलें कि मारपीट में घायल कोरियासा निवासी प्रिंस कुमार सिंह के बयान पर कुुंडा थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले में कहा था कि वह अपने घर पर था। उसी दौरान कुणाल कुमार मंडल ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया और आलू बाड़ी के पास बुलाया। जैसे ही वह आलू बाड़ी के पास पहुंचा वहां पहले से कुणाल मंडल के अलावे मोहनपुर थाना क्षेत्र के तपोवन किसनीडीह निवासी निरज मंडल, ऋषि कुमार सहित तीन चार अज्ञात लोग उपस्थित थे। सभी लोग पहले उसके साथ गाली- गलौज करने लगे उपरांत मारपीट शुरू कर दिया। निरज कुमार ने जान मारने की नियत से पिस्टल निकालकर उसके मुंह में घूसा दिया। झटका देकर वह किसी तरह मुंह से पिस्टल निकाला। निरज से पिस्टल के बट से मुंह में मार दिया जिससे उसका दांत टूट गया। हो हल्ला सुनकर उसकी मां दौड़कर वहां पहुंची तो उपरोक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दिया। अन्य लोगों को जुटता देख वे लोग भाग निकले।

बताया जाता है कि गश्ती दल पदाधिकारी एसआई उदय कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोपी कोरियासा इलाके में घूम रहा है। उक्त सूचना पर सदलबल वे कोरियासा पहुंचे और आरोपी कुणाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया।


