
Deoghar: देवघर नगर थाना में पत्नी को विदा कराने गये पति के साथ मारपीट करने के आरोप में ससुर और साला पर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला चंदाजोरी निवासी मिथुन महथा ने दर्ज कराया है। जिसमें पोखनाटिल्हा हिन्दी विद्यापीठ निवासी ससुर विकास महथा और साला गुड्डू महथा को आरोपी बनाया है।

कहा है कि मायके में रह रहे पत्नी रूपा देवी और बच्चे को लाने के लिये ससुराल गया था। पत्नी आने के लिये तैयार थी लेकिन ससुर और साला उसकी विदाई नहीं कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसके साथ गाली- गलौज करते हुए लाठी- डंडा से मारपीट कर दिया। मारपीट के दौरान उसके गले से चांदी का चेन लॉकेट सहित और कान से सोने का कनवाली छिन लिया। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


