
Deoghar: बाइक सवार अपराधी शनिवार को दिनदहाड़े करीब 11.30 बजे के आसपास नगर थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर थाना मोड़ के पास एक शिक्षक से एक लाख रूपये से भरे बैग को छिन कर फरार हो गया। पीड़ित शिक्षक का नाम विनोद कुमार है जो नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मुहल्ला स्थित कूमूदनी घोष रोड का रहने वाला है।

बताया जाता है कि विनोद कुमार किसी काम से थाना मोड़ के पास स्थित पोस्ट ऑफिस से रूपया निकालने पहुंचा था। वह पोस्ट ऑफिस से एक लाख रूपये निकाल कर वापस घर जाने के लिये निकला था। उसी दौरान थाना मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उसके हाथ से रूपये से भरा बैग छिनतई कर फरार हो गया। तुरंत घटना की जानकारी नगर थाना को दिया।

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी के निर्देश पर गश्ति दल के पदााधिकारी प्रशांत कुमार घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की। उपरांत पुलिस ने कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन अपराधी तेजगति से बाइक चलाते हुए कचहरी रोड की ओर फरार हो गये। इधर पुलिस अपराधियों की पहचान के लिये आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है।
पीड़ित ने बताया कि ब्लैक कलर के बाइक पर सवार दोनों अपराधी हेलमेट लगाये हुए थे।


