
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना इलाके के मानीकपुर इलाके में बिजली ठीक कर रहे एक मिस्त्री को करंट लग गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा आनन- फानन में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल का नाम हरी राउत है जो थाना इलाके के कालीपुर का रहने वाला है। बताया जाता है कि वह बिजली दुरूस्त करने के लिये ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था। उसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे वह झुलस गया।


