
Deoghar : साइबर ठगी गिरोह द्वारा लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाने के लिए नित्य नया-नया पैंतरा अपनाते रहता है। इस बार साइबर ठगों ने मुख्यमंत्री फसल राहत योजना को अपना ठगी करने का माध्यम बनाया है। कुछ ऐसा ही मामला सामने सामने आया।

जब रिखिया थाना क्षेत्र के लुटियातरी गांव निवासी सचिन वर्मा ने मामले की शिकायत साइबर थाना में की। जिसमें पीड़ित का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व उसे एक अंजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने खुद को कृषि विभाग रांची का अधिकारी बताया।

उसने बताया कि मुख्यमंत्री फसल राहत योजना के तहत उसके नाम का चयन ट्रैक्टर के लिए हुआ है। योजना का लाभ देने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए उसने 16 हजार रुपये की मांग की। जब पैसे देने से इंकार किया तो उसे विश्वास दिलाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा ट्रैक्टर वितरण करते हुए फोटो उसके मोबाइल पर शेयर किया।
मुख्यमंत्री का फोटो देखकर उसे यकीन हो गया। इसके बाद उसने फोन करने वाले को आनलाइन माध्यम से तीन बार में 11500, 24500 व 21000 रुपये कर कुल 64 हजार रुपये भेज दिया।
इसके बाद भी उसे ट्रैक्टर नहीं दिया गया। जबकि उसके द्वारा और पैसे की मांग किया जाने लगा। तब उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



