
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग मोहल्ले में फांसी लगाकर दो युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जहां आंबेडकर नगर मोहल्ला स्थित एक किराए के मकान में रहने वाला एक युवक ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक 24 वर्षीय आलोक मसीह सोरेन मूल रूप से वह साहिबगंज जिला के बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरी गांव का रहने वाला था।

वह एक साल से एम्स में अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। घटना की सूचना पर नगर थाना के एएसआइ भावेश दास अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। बताया जाता है कि युवक के साथ कुछ समय पूर्व तक उसका रिश्तेदार (बहनोई) गिरिडीह के गांडये थाना क्षेत्र महादेव गांव निवासी मानेल सुनील मुर्मू भी साथ रहता था।

दोनों एम्स में एक ही पद पर कार्यरत थे। लेकिन लगभग दो माह से उसका बहनोई अपने घर से ड्यूटी करने आया-जाया करता था। रितेश्दार ने पुलिस को बताया कि वह (मृतक) से मिलने गुरुवार शाम उसके घर गया था। देर शाम तक दोनों साथ में रहे। रात में खाना खाने के बाद वापस घर (गिरीडीह) लौटने के लिए निकल गया था।
घर पहुंचने के बाद उसे पता चला कि उसका पर्स उसके (मृतक) के घर में छूट गया है। शुक्रवार को ड्यूटी पर जाने से पहले वह अपना पर्स उसके घर पहुंचा। यहां आने पर उसके घर का दरवाजा खुला हुआ पाया। अंदर जाने के बाद कमरे में उसे फंदे से लटका देखा।
जिसकी सूचना उसने मकान मालिक को दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के स्वजनों को सूचना दे दी गई। आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस स्वजनों के आने का इंतजार कर रही है।
वहीं दूसरी आत्महत्या की घटना बरमसिया इलाके के यादव टोला में एक 20 वर्षीय यवुक ने करकट के मकान में लगे बांस के बल्ले से दुपट्टा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम लोकेश यादव है। वह मजदूरी का कार्य करता था। मृतक के पिता लूटन यादव ने बताया कि सबह वह स्नान कर पलम्बर का काम करने जा रहा था।
उसी दौरान लोकेश ने कहा कि वह भी काम पर जा रहा था। लेकिन वह कुछ देर ही बाजार से लौट कर घर वापस आ गया। घर पर उसकी पत्नी और छोटी बेटी दूसरे कमरे में थी। कब वह दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा लिया इसकी जानकारी नहीं मिल पायी। पत्नी जब दूसरे कमरे से निकली तो देखी की बेटा फांसी लगकार लटक रहा है।
वह चिल्लाने लगी तो अगल- बगल के लोग वहां पहुंचे और उसे फंदे पर उतारकर इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। उपरांत उसे सूचना दी गयी तो वह भी काम पर भाग कर सिधे अस्पताल पहुंचे। बताया कि सदर अस्पताल के डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी बैद्यनाथ घाम ओपी पुलिस को दिया गया। जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम के ओपी प्रभारी एएसआई राजकुमार टूडू अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


