
Deoghar: शेयर ट्रेडिंग इन्वेसमेंट के नाम पर एक व्यक्ति से 18 लाख रूपये ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर नगर थाना इलाके के वी- बाजार के निकट के निवासी चंदन कुमार ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है।

जिसमे बताया जाता है कि एक वॉटसएप नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आया और ऑन लाइन शेयर ट्रेडिंग एजुकेशन को लेकर बात किया गया।

उपरंात उसे एक वाट्सएप ग्रूप में जोड़कर तरीका बताया गया। जनवरी माह से ट्रेडिंग एजुकेशन शुरू करा दिया गया। जिसमें अधिक रूपये जमा कर इनकम और बेनिफिट्स की जानकारी दी गयी। उसे कपंनी का नाम स्टेट स्ट्रीट ग्लोबल एडवाजरी इंडिा प्राईवेट लिमिटेड बेंगलोर बताया गया।
वह उसके झांसे में आकर कूल 18 लाख रूपये इंवेस्ट किया तो उसे प्रोफिट के साथ 25 लाख रूपये मिलने की बात कही गयी। उसके मोबाइल पर लगभग 9 अलग- अलग नंबर से मैसेज किया गया।
जब समय हो जाने पर रूपये नहीं लौटा तो उसे शक हुआ। उपरंात उसने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया। इधर साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज जांच में जुट गयी है।



