
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ खरीद- बिक्री करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। इनके पास से 4 पुड़िया ब्राउन सूगर, एक मोबाइल, 2150 रूपये नकद और एल्मुनियम फोयाल पेपर बरामद किया गया है।

जेल गये आरोपियों में टिंकू दास, सरोज कुमार दास ठाढ़ीदुलमपुर और प्रशांत कुमार झा करनीबाग के नाम शामिल हैं। बताया जाता है कि थाना के सअनि सतेन्द्र कुमार गश्ती में थे। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली की कानीजोर मोडु के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ क खरीद बिक्री की जा रही है।

इसी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी। उपरांत सदर एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जब टीम कानीजोर मोड़ के पास छापेमारी के लिये पहुंची तो तीनों भागने लगे।
जवानों ने खदेड़ कर तीनों को पकड़ लिया। जब बारी- बारी से तीनों की तलाशी ली गयी तो इनके पास से चार पुड़िया ब्राउन सूगर बरामद किया गया।
टीम में थे शामिल
छापेमारी टीम में सदर एसडीपीओ के अलावे कुंडा थाना प्रभारी पुअनि प्रशांत कुमार, सअनि चुन्नू मंडल, सअनि सत्येन्द्र कुमार, आरक्षी डब्लू राम रविदास, राजीव मुर्मू, प्रवीण कुमार तथा चंदन कुमार साह शामिल थे।


