
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन इलाके में एक महिला से सफाई के नाम पर 1 लाख 40 के गहने लेकर भाग जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर नगर थाना में डीएवी स्कूल रोड कस्टर्ड टाउन निवासी भोला प्रसाद साह ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहां है कि शुक्रवार को दो अनजान व्यक्ति उसके घर के दरवाजे के पास पहुंचे। उसकी पत्नी गीता देवी ने दरवाजे को खोला तो दोनों अंजान ने बताया कि वह लोग गहने साफ-सफाई का काम करते हैं। दोनों ने उसकी पत्नी को झांसे में ले लिया। पत्नी से गहने की मांग की और साफ सफाई करने की बात कही।

उसकी पत्नी ने झांसे में आकर दोनों को 80 हजार की कीमत का मंगलसूत्र, 30 हजार कीमत का कान का टॉप्स, 30 हजार कि कीमत की दो सोने की अंगूठी साफ करने के लिए दे दिया। उपरांत पत्नी को एक पुड़िया थमा कर बोला कि 10 मिनट के बाद इसे खोलिएगा कह कर चला गया।
कुछ देर बाद जब पत्नी ने अब तो पुड़िए को खोल तो देखा कि उसमें से गहने गायब है। घटना दिन के 12:30 बजे के आसपास की बताई जाती है। इधर नगर पुलिस आवेदन लेकर पड़ताल में जुट गई है.


