
Ranchi: चुनाव आयोग ने पूरे देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का एलान शनिवार को कर दिया है। देश में लोकसभा के चुनाव कुल सात चरणों में होंगे। जिसकी घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया। जिसमें झारखंड में कुल चार चरणों में चुनावी कार्यक्रम संपन्न होंगे।

पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू , दूसरे चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग, तीसरे चरण में गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर, चौथे चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा के चुनाव होगा।

इस तारीख को होगा मतदान
पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू (13.05.24)
दूसरे चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग (20.05.24)
तीसरे चरण में गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर (25.05.24)
चौथा चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा (01.06.24)
वहीं चार जून को चुनावी परिणाम आयेगा।


