Deoghar: शुक्रवार को देवघर कॉलेज में आयोजित बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का प्रवचन सूनने आयी एक महिला का चेन छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा एक संदिग्ध चोर महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस संदिग्ध महिला से पुछताछ करने में जुटी है।
पीड़ित महिला का नाम रूबी कुमारी है जो डाबर ग्राम की रहने वाली है। घटना की बावत महिला ने बताया कि वह प्रवचन सूनने देवघर कॉलेज जा रही थी। उसी दौरान गेट के पास भीड़ में उसके गले से चेन खिंच लिया। चेन की कीमत उन्होंने लगभग 80 हजार रूपये बताया।
कहा कि छिनने के बाद दो तीन महिला वहां से भागने लगी। उसी दौरान परिजनों ने अन्य लोगों के सहयोग से एक महिला को पकड़ लिया। जबकि अन्य महिलायें भीड़ का फायदा उठा कर भागने में सफल रही।