
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत राजी दुम्मा के पास शनिवार की देर रात को एक ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो भी पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार चार लोग एवं बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को देर रात को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा इलाज कर सभी को वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। ऑटो पर सवार घायलों में गौरी देवी, बबली कुमारी, प्रमोद सिंह, लवली देवी के नाम शामिल है। जबकि बाइक सवार घायलों में पिंटू तुरी को और कुंदन कुमार के नाम शामिल है।

सभी घायल मोहनपुर थाना क्षेत्र के चकरामा के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि ऑटो पर सवार सभी लोग चुटोनाथ से पूजा कर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज गति से सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। ऑटो सड़क पर पलट गया। इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


