
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर जसीडीह, मोहनपुर, कुंडा, देवीपुर, करौं, सारवां एवं सारठ थाना इलाके में छापेमारी कर अंतर राज्यीय गिरोह के 09 साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। इनके पास से पुलिस ने 09 मोबाइल और 15 सिम बरामद किये हैं।

जब्त किये गये मोबाइल में कूल चार साइबर क्राइम लिंक मिले हैं जिसकी जांच करने में पुलिस जुटी है। जेल गये साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं एवं कपनियों के वेबसाईट के लूप हॉल को चिन्हित कर लाभूकों और यूर्जस को झांसे में लेकर ठगी का कार्य करते थे।

कौन-कौन गये जेल
जेल गये साइबर ठगों में बचनदेव कुमार ग्राम घोरमारा थाना मोहनपुर, रौशन तुरी ग्राम गानवे थाना सिमुलताला जिला जमुई बिहार, दीपक दास ग्राम खरवाजोरी, सुभाष कुमार दास ग्राम झुनाकी थाना सारठ, रांजीत कुमार दास ग्राम रोहिणी थाना जसीडीह, अजय महरा ग्राम कर्णपुरा थाना देवीपुर, टुनटुन कुमार रवानी ग्राम डिंडाकोली थाना करौं, सचिन दास और बंकु दास साकिन चरघरा थाना सारवां का रहने वाला है।


