
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के मंदिर रोड स्थित हार्डवेयर दुकान का एस्बेस्टस काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले को लेकर दुकान संचालक बालेश्वर शर्मा ने नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।

दुकान संचालक का कहना है कि गुरुवार रात हमेशा की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोला। अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ पाया। दुकान में एस्बेस्टस कटा हुआ पाया। छानबीन करने पर गल्ला में रखा 65 हजार नकद सहित कई हार्डवेयर सामान गायब था। साथ ही चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा लिया ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य पुलिस के हाथ ना लगे।

सूचना पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी गई है।


